lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़

लोध फॉल में लौटी रौनक, पुल व रेलिंग का किया गया उद्घाटन

लातेहार। झारखंड का मशहूर महुआडांड़ के लोध फॉल में रौनक फिर लौट आयी है. लोध फॉल के क्षतिग्रस्‍त पुल व रेलिंग को दुरूस्‍त कर दिया गया है. शुक्रवार को उप प्रमुख अभय मिंज ने फीता काटकर पुल व रेलिंग का पुनः उद्घाटन किया.  उप प्रमुख ने कहा कि लोध फॉल महुआडांड़ क्षेत्र की पहचान है. पुल व रेलिंग के पुनः चालू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.बता दें कि पिछले साल बरसात के मौसम में भारी बारिश के दौरान लोध फॉल का पुल एवं रेलिंग टूट गया था. इस कारण  सुरक्षा को ले कर वन विभाग एवं पर्यटन विभाग ने पुल व रेलिंग पर जाने पर रोक लगा दिया था. इस कारण पर्यटन  के दौरान लोध फॉल पहुंचे पर्यटकों को नजदीक से फॉल का नजारा करने को नहीं मिल रहा था और वे निराश लौट रहे थे. बरसात के बाद पुल व रेलिंग की मरम्‍मति का कार्य शुरू किया गया. मरम्मती कार्य पूरा होने के बाद इसका उदघाटन किया गया. अब पर्यटकों को पुल व रेलिंग तक जाने की सुविधा मिल पायेगी.  लोध फॉल पहुंचे पर्यटकों ने भी मरम्मती कार्य पूरा होने पर खुशी जताई और कहा कि अब वे सुरक्षित रूप से झरने के मनोरम दृश्य का आनंद ले पा रहे हैं. वनरक्षी कुणाल ने कहा कि लोध फॉल आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. पुल एवं रेलिंग की मरम्मत मजबूती और गुणवत्ता के साथ कराई गई है. उन्‍होने पर्यटकों से निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करने की अपील की और  सुरक्षा नियमों का पालन करने की बात कही. मौके पर गारु वनपाल परमजीत तिवारी , दीपेंद्र नाथ शाह व शत्रुघ्‍न सहित इको विकास समिति के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!