mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
बरवाडीहराज्‍यशिक्षा

छात्रों को किताबी शिक्षा के साथ कला, संस्कृति और परंपरा से जोड़ना जरूरी : डॉ पवन

बरवाडीह (लातेहार)। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रबंधन की ओर से “रंगोली और दीप बनाओ प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां बनाई. वहीं कई छात्र-छात्राओं ने मिट्टी के दीपों पर नक्काशी कर अपनी कला और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया. स्कूल के निदेशक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि विद्यालय में केवल किताबों तक सीमित शिक्षा नहीं दी जाती, बल्कि छात्रों को कला, संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का भी प्रयास किया जाता है. दीपावली के इस पावन पर्व पर बच्चों को दीप और रंगोली के सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान स्कूल की मैनेजर सीमा गुप्ता, प्राचार्य शांतनु डे, प्रिया डे, राहुल सरकार, शिवांगी मेहरा, दीपा, रानी सिंह, रेखा अग्रवाल, संतोष प्रसाद, समीर समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!