WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहारशिक्षा

शांतिपूर्ण संंपन्‍न हुआ जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय नामांकन परीक्षा

1550 में से 1301 परीक्षार्थियो ने लिया भाग

लातेहार। रविवार को जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय (एसओई) में नामांकन परीक्षा 15 मार्च को शहर के तीन विद्यालयों में आयोजित की गयी.  कुल निबंधित 1550 छात्रों में से 1301 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 249 अनुपस्थित रहे. जिला स्‍टेडियम के पास अवस्थित जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृृृष्ट विद्यालय में कक्षा छह से नौ कक्षा में नामांकन के लिए परीक्षा आयोजित की गयी. प्राचार्य तृप्ति भारती ने बताया कि यहां कुल निबंधित 708 परीक्षार्थियों में से में से 606 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. शेष 102 अनुपस्थित रहे. कक्षा छह में 252 में से 221, कक्षा सात में 131 में 109, कक्षा आठ में 103 में से 87 व कक्षा नौ में निबंधित 222 छात्रों मे से 189 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया. वहीं जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट बालिका विद्यालय में बालवाटिका से कक्षा नौ के लिए नामांकन परीक्षा आयोजित की गयी. विद्यालय के प्राचार्य ज्‍योति ज्‍योत्‍सना ने बताया कि कुल 432 निबंधित परीक्षार्थियों में से कुल 351 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया.  बालवाटिका में 23 में 18, कक्षा एक में 42 में से 36, दो में 15 में से 12, तीन में 13 में से 11, चार में 18 में से 15, पांच में 18 में से 13, छह में 62 में से 45, सात में 58 में से 46, आठ में 63 में से 53 और कक्षा नौ में निबंधित 120 परीक्षार्थियों में से 102 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. जबकि कस्‍तूरबा गांधी जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में कक्षा से नौ के लिए परीक्षा आयोजित की गयी. कुल 407 निबंधित परीक्षार्थियों में से 344 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. वार्डन पिंकी कुमारी ने बताया कि कक्षा छह में 287 में से 243, कक्षा सात में 63 में से 53, कक्षा सात में 32 में से 28, कक्षा नौ में 28 में से 20 व कक्षा सात में निबंधित 28 में से कुल आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!