लातेहार। झारखंड ऑफिर्सस, टीचर्स एंड इंप्लाईज फेडेरेशन (झारोटेफ) लातेहार जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू को पदभार ग्रहण करने पर पौधा एवं शाल भेंट कर स्वागत किया गया. इस अवसर पर नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार का भी शॉल भेंट कर स्वागत किया गया. संघ ने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी के नेतृत्व में लातेहार जिला के शिक्षकों की हरेक समस्याओं का समाधान त्वरित गति से होगा. दोनों पदाधिकारी लातेहार जिला में पूर्व में पदस्थापित रहे हैं, इसलिए यहां के शिक्षकों की समस्याओं से भली-भांति अवगत हैं. इस अवसर पर जिला महासचिव प्रदीप कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अभय कुमार पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, राशिद अंसारी, शिवशंकर यादव, आशीष कुमार, गोविंद सिंह, प्रेमचंद यादव, रवि खंडेलवाल, प्रमोद कुमार, आशीष कुमार सिंहा, मनीष कुमार सिंह व संजय प्रसाद सहित कई शिक्षक शामिल थे