dipak steel N
WhatsApp Image 2026-11-06 at 8.43.33 AM
raghu
WhatsApp Image 2026-11-06 at 12.50.56 PM
IMG-20261103-WA0060
hazi
FB_IMG_1793694947860
RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
लातेहार

घाटशिला उप चुनाव में झामुमो की ऐतिहा‍सिक जीत होगी: बैद्यनाथ राम

लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्‍यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा क‍ि घाटशिला उप चुनाव में झामुमो प्रत्‍याशी सोमेश चंद्र सोरेन की ऐतिहासिक जीत होगी. उन्‍होने कहा कि सोमेश चंद्र सोरेन सब दृृष्‍टि से एक योग्‍य उम्‍मीदवार हैं. वह एक पढ़े-लिखे और सुलझे प्रत्‍याशी हैं. बैद्यनाथ राम ने कहा कि उनके पिता दिवगंत रामदास सोरेन ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए बहुत कुछ किया है. क्षेत्र की जनता उन्‍हें खुब प्‍यार करती थी ओर इसका लाभ सोमेश चंद्र सोरेन को मिल रहा है. वे जहां भी जा रहे हैं उन्‍हें अपार समर्थन मिल रहा है. श्री राम ने कहा कि वे पिछले कुछ दिनों से घाटशिला मे चुनाव प्रचार में थे और कई क्षेत्रों में उन्‍होने दौरा किया. जहां भी वे गये वहां झामुमो को अपार समर्थन मिला. पूर्व मंत्री ने कहा कि आज झारखंड मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्‍व में चहुंमुखी विकास कर रहा है. सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश वासी और घाटशिला के लोगों को मिल रहा है. इसका फायदा भी झामुमो प्रत्‍याशी को मिलेगा.

घाटशिला विधानसभा चुनाव का पिछला रिकॉर्ड 

घाटशिला के तत्‍कालीन विधायक व सूबे के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला उप चुनाव कराया जा रहा है. चुनाव आगामी 11 नवंबर को कराया जायेगा. इस बार घाटशिला उप चुनाव में कुल 13 प्रत्‍याशी मैदान में है. इनमें से नौ नये चेहरे हैं. इस चुनाव में झामुमो ने दिवगंत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन को अपना प्रत्‍याशी बनाया है. जबकि भाजपा ने चंपई सोरेन के पुत्र बाबुलाल सोरेन को अपना प्रत्‍याशी बनाया है. बाबुलाल सोरेन पिछले 2024 के घाटशिला विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्‍याशी थे और उन्‍हे झामुमो के रामदास सोरेन ने 22446 वोंटो से हरा था. रामदास सोरेन को 98356 और बाबुलाल सोरेन को 75910 मत मिले थे. जबकि तीसरे स्‍थान पर जेएलकेएम के रामदास मुर्मू को 8092 मत मिले थे. इस बार भी रामदास मुर्मू जेएलकेएम प्रत्‍याशी के रूप में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!