mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
रांची

गुड सेमेरिटन पॉलिसी के तहत सम्‍मानित किये गये लातेहार अख्‍तर अंसारी

 लातेहार। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के आखिरी दिन शनिवार को परिवहन विभाग झारखंंड सरकार के द्वारा 31 जनवरी को चाणक्य बीएनआर होटल रांची में एक दिवसीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सेमिनार सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर झारखंंड राज्य के विभिन्न जिलों के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के सफल कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दीपक बेरुआ, सचिव, परिवहन विभाग बिप्रा भाल, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) परिवहन विभाग रांची एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम में लातेहार जिले को गुड सेमेरिटन पॉलिसी के तहत राहवीर के तौर पर अख्तर अंसारी को कई दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को गोल्डेन ऑवर में नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया.  इन्होंने पिछले कई वर्षों से बहुतों सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया गया हैं.  इस नेक कार्य हेतु श्री अख्तर अंसारी को इस सेमिनार में मंत्री श्री बेरूआ के द्वारा सम्मानित किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!