WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
रांचीराज्‍य

दिशोम गुरू के निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक

चार व पांच अगस्‍त को बंद रहेगें राज्‍य सरकार के कार्यालय, नहीं होगें राजकीय समारोह

Advertisement

JHARKHAND DESK

RANCHI: पूर्व मुख्‍यमंत्री व राज्‍यसभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. इस संबंध में सरकार के संयुक्‍त सचिव अखलेश कुमार सिन्‍हा ने एक पत्र जारी किया है. उन्‍होने अपने पत्र में बताया कि दिवगंत पूर्व मुख्‍यमंत्री व राज्‍यसभा सांसद के सम्‍मान में राज्‍य सरकार के द्वारा चार से छह अगस्‍त तक तीन दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है.

Advertisement

इस दौरान झारखंड राज्‍य के उन सभी भवनों में जहां नियमित रूप से राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराये जाते हैं, वहां पर राष्‍ट्रीय ध्‍यज आधे झुके रहेगें.  किसी भी प्रकार का राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा. इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया है कि चार व पांच अगस्‍त को राज्‍य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेगें. इस संबंध मे प्रमंडलीय आयुक्‍त, जिलों के उपायुक्‍त व पुलिस अधीक्षकों को दिशा निर्देश जारी किया गया है.

Advertisement

बता दें कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन का चार अगस्‍त की सुबह दिल्‍ली के सर गंगाराम अस्‍पताल में निधन हो गया है. गौरतलब हो कि शिबू सोरेन की झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में अहम भूमिका रही है. अलग राज्य बनने के बाद वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री भी रहे. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की थी. वर्तमान में वे पार्टी के संरक्षक की भूमिका में थे. वे सात बार लोकसभा के सांसद भी चुने गए. 2004 में वे मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय कोयला मंत्री भी रहे थे.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!