WhatsApp Image 2026-09-20 at 5.30.13 PM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

सबके सहयोग से होगा लातेहार का विकास: डॉ अभिषेक

लातेहार। चतरा संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि सबके सहयोग और जनभागीदारी से ही लातेहार का समग्र विकास संभव है. डा कुमार पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्‍होने आगे कहा कि जिले के लोगों को अभी भी बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क सुरक्षा और बुनियादी सुविधाऐं नहीं मिल पायी है. उन्होंने चंदवा के टोरी फ्लाईओवर ब्रिज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान 100 दिनों में निर्माण कार्य शुरू कराने का वादा किया गया था, लेकिन लंबे समय बाद भी काम अधूरा है. इसे उन्होंने राजनीतिक उदासीनता का परिणाम बताया. डॉ. अभिषेक ने कहा कि लातेहार के लोग सरल और सीधे-सादे हैं, जिसके कारण वर्षों से वे उपेक्षा और वादाखिलाफी का सामना कर रहे हैं. बेरोजगारी के कारण पलायन बढ़ रहा है.  जबकि कई युवा नशे की ओर भी बढ़ रहे हैं. उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के हित में गंभीरता से काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद अधिकांश नेता क्षेत्र से दूर हो जाते हैं, जबकि जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना है. उन्होंने बताया कि पदयात्रा के दौरान उन्होंने पूरे पलामू प्रमंडल का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को करीब से समझने का प्रयास किया है.  खनिज संपदा से समृद्ध होने के बावजूद लातेहार में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं हैं और उच्च शिक्षा के लिए अब भी डिग्री कॉलेज जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. उन्होंने कहा कि भविष्य में सोच-समझकर ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें, जो जनता के बीच रहकर उनके हितों के लिए कार्य करे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!