लातेहार। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य लक्ष्मण यादव ने स्थानीय परिषदन में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिये जाने की पात्रता निर्धारण हेतु डोर-टु-डोर सर्वे कार्य की समीक्षा की. बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होने जातीय जनगणना की पुष्टि किस आधार पर की जा रही है, इसकी जानकारी ली.
विज्ञापन
इस बाबत अपर समाहर्ता रामा रविदास के द्वारा बताया गया कि डोर टू डोर सर्वे जिला स्तरीय गठित टीम एवं नगर पंचायत के द्वारा, जाति प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, वेरिफिकेशन एवं वार्ड के लोगों के सहयोग से भौतिक रूप से किया जा रहा है.
विज्ञापन
राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य लक्ष्मण यादव ने जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी वर्ग के लोगों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं रोजगार की स्थिति की सामान्य वर्ग से तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया.
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के उपरांत सदस्य एवं राज्य स्तरीय टीम के द्वारा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया.
विज्ञापन
बैठक में अपर समाहर्ता, लातेहार रामा रविदास,सांख्यिकी विशेषज्ञ सह नोडल पदाधिकारी ट्रिपल टेस्ट संजय कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी अनिल पाठक, नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा समेंत सभी प्रतिनियुक्त प्रगणक आदि उपस्थित थे.