WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

प्रधानमंत्री धन्य धान्य कृषि योजना का सीधा प्रसारण

लातेहार।  शनिवार को बालूमाथ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, लातेहार में प्रधानमंत्री धन्य धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के उद्घाटन का सीधा प्रसारण किया गया. इस अवसर पर रबी फसलों की उन्नत खेती को लेकर एक किसान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न गांवों से करीब 350 किसान शामिल हुए. प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद आयोजित गोष्ठी सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ राजीव कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, वहां सरसों की खेती को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. उन्होंने सरसों की बुवाई की विधि, खाद प्रबंधन और सिंचाई के वैज्ञानिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने किसानों से चना, मसूर और मटर जैसी दलहनी फसलों को अधिक से अधिक क्षेत्र में लगाने की अपील की. ताकि देश तिलहन और दलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके. फसल सुरक्षा वैज्ञानिक गोपाल कृष्णा ने सरसों में लगने वाले प्रमुख रोगों और कीटों की पहचान एवं उनके रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी. उद्यान वैज्ञानिक डॉ आरती बीना एक्का ने फल एवं सब्जी की उन्नत खेती की तकनीक पर किसानों को प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम में किसानों के अलावा सिद्धार्थ कुमार, संजय कुमार, मुनि सिंह, अशोक कुमार तथा एटीएम बालूमाथ मोहम्मद शमीम अंसारी सहित अन्य कृषि कर्मी उपस्थित रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!