latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बरवाडीहलातेहार

वर्षों की मांग हुई पूरी, आदर्शनगर में पीसीसी सड़क निर्माण का हुआ शिलान्यास

गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य को करें सम्पन्न, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई : सुशीला

बरवाडीह (लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्शनगर में वर्षों से लंबित सड़क निर्माण की मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में कदम बढ़ गया. 15वें वित्त आयोग की राशि से बनने वाली रामप्रसाद के घर से नंदलाल गुरुजी के घर तक पीसीसी सड़क का गुरुवार को प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, उपप्रमुख बीरेंद्र जायसवाल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की प्रमुख मांग रही है. सड़क निर्माण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य लगातार किया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति काफी खराब हो जाती थी. कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था. कई बार स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की मांग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी थी. अब पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से आदर्शनगर के लोगों में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सड़क का निर्माण पूरा कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्थायी रूप से बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके. वहीं मौके पर पंसस प्रवीण कुमार, दीपक सिंह, प्रमोद ठाकुर, मेरी एक्का, रानी सिंह, अंकित कुमार, विजय यादव समेत कई लोग मौजूद थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!