Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबालुमाथ

सीसीएल के मगध संघमित्रा महाप्रबंधक कार्यालय का उद्घाटन आज

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड क्षेत्र में संचालित सीसीएल के मगध संघमित्रा क्षेत्र के चमातु स्थित नवनिर्मित महाप्रबंधक कार्यालय में पूजा अर्चना के साथ कामकाज सोमवार से शुरू हो गया है. महाप्रबंधक कार्यालय का सुचारू रूप से बुधवार को उद्घाटन होगा. इससे मगध संघमित्रा क्षेत्र में कोयला उत्पादन, परिवहन और प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है. वर्ष 2015 से संचालित मगध कोल परियोजना और संघमित्रा कोल परियोजना के लिए यह कार्यालय महत्वपूर्ण होगा. इससे चतरा और लातेहार जिले में कोयला परियोजनाओं से जुड़े कार्यों को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलेगी. एनबीसीसी की देखरेख में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने भवन का निर्माण कराया है. परियोजना इंजीनियर निदेशक कुमार के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर भवन तैयार किया गया है. परिसर में मुख्य कार्यालय के अलावा कैंटीन, एडमिनिस्ट्रेशन सेक्शन, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, सुरक्षा कार्यालय, साइट कार्यालय और रेस्ट हाउस की सुविधाएं होंगी. उदघाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हर्षनाथ मिश्र, निदेशक मानव संसाधन व चंद्रशेखर तिवारी, निदेशक तकनीक व संसाधन, दरभंगा हाउस, रांची के अलावा महाप्रबंधक राजीव सिंह, परियोजना पदाधिकारी राकेश कुमार, सिविल विभाग के गौरव कुमार तिवारी, एनबीसीसी के डीजीएम अभिमन्यु कुमार सिंह, एजीएम शैलेश कुमार, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऋषि प्रियदर्शी और रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के निदेशक रंजन कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद होंगे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!