dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंड

महेश सिंह को शौंडिक, रौनियार व तेली समाज ने दिया लिखित समर्थन

सभी समाज के प्रबुद्ध लोगों ने महेश सिंह के चुनावी कार्यालय में बैठक की

लातेहार। नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी महेश सिंह को समाज के शौंडिक, रौनियार व तेली समाज का समर्थन प्राप्‍त हो गया है. शनिवार को महेश सिंह के श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर के पास स्थित चुनावी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में इन समाज के प्रबुद्ध लोगों ने महेश सिंह को अपना लिखित समर्थन दिया और कहा कि उनका समाज एकजुट है और महेश सिंह को विजयी बनाने का संकल्‍प लिया है. बैठक में शौंडिक समाज से जिला व्‍यसायी संघ के अध्‍यक्ष गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर के वरीय संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, राजू प्रसाद, चंद्रेश्‍वर प्रसाद (चामू साव), अध्‍यक्ष रितेश कुमार निक्‍कू, रौनियार समाज के अखिल भारतीय रौनियार वैश्‍य महासभा के अध्‍यक्ष श्रवण प्रसाद, महामंत्री शंकर प्रसाद, महेंद्र प्रसाद गुप्‍ता, मुरली प्रसाद, सुरेश प्रसाद गुप्‍ता, लातेहार, जिला उपाध्‍यक्ष रमेश कुमार गुप्‍ता, रविंद्र प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद,  रौनियार वैश्‍य महासभा लातेहार के जिला अध्‍यक्ष रमेश कुमार गुप्‍ता, गया प्रसाद, संत लाल गुप्‍ता, तेली समाज के रामप्‍यारे प्रसाद, जिला महामंत्री कौशल किशोर प्रसाद, बद्री प्रसाद, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे. सबों ने एक स्‍वर में महेश सिंह को विजयी बनाने का संकल्‍प लिया. बैठक में भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव, मोती सोनी, रामेश्‍वर प्रसाद शौंडिक, दुर्गा प्रसाद, रमेश प्रसाद गुप्‍ता समेंत कई लोग मौजूद थे.

महेश सिंह का कोई विकल्‍प नहीं है: श्रवण प्रसाद

अखिल भारतीय रौनियार वैश्‍य महासभा के अध्‍यक्ष श्रवण प्रसाद ने कहा कि लातेहर के इस नगर पंचायत चुनाव में महेश सिंह का कोई विकल्‍प नहीं है. उन्‍होने कहा कि चुनाव में रौनियार समाज ने महेश सिंह को अपना पूर्ण बहुमत दिया है. समाज ने उन्‍हें विजयी बनाने का संकल्‍प ले लिया है.

महेश सिंह की जीत सुनिश्चित है: रामप्‍यारे प्रसाद 

तेलिक साहु समाज के जिला अध्‍यक्ष रामप्‍यारे प्रसाद ने कहा कि महेश सिंह एक योग्‍य, कमर्ठ और जूझारू प्रत्‍याशी हैं. तेलिक समाज ने उनका समर्थन करने का निर्णय लिया है. उन्‍होने कहा कि महेश सिंह काफी दिनों से राजनीति और समाज सेवा में हैं. समाज में उनकी एक अलग छवि है.

महेश सिंह एक जूझारू प्रत्‍याशी हैं: गजेंद्र प्रसाद 

शौंडिक समाज के गजेंद्र प्रसाद शौंडिक ने कहा कि महेश सिंह एक जुझारू प्रत्‍याशी हैं. अगर जनता उन्‍हें मौका देती है तो वे मजबूती से लातेहार नगर पंचायत की समस्‍याओं को ले कर मुखर रहेगें. उन्‍होने कहा कि शौंडिक समाज ने महेश सिंह को अपना समर्थन दिया है और वे महेश सिंह को विजयी बनाने का काम करेगें.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button