लातेहार। लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने कहा कि भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी महेश सिंह की जीत सुनिश्चित है. श्री सिंह के चुनावी कार्यालय में शुभम संवाद से बात करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि महेश सिंह ही नगर पंचायत अध्यक्ष पद के एक मात्र योग्य व कमर्ठ प्रत्याशी हैं. उन्होने कहा कि महेश सिंह की गिनती एक जूझारू नेता के रूप में की जाती है. वह काफी समय से सक्रिय राजनीति एवं समाजिक कार्यों में लगे हैं. इसका लाभ उन्हें मिलेगा. श्री प्रसाद ने महेश सिंह के प्राथमिकताओ को गिनाते हुए कहा कि उनके चुनावी संकल्प पत्र में जितने भी वायदे किये गये हैं, सभी महत्वपूर्ण है. अगर क्षेत्र की जनता उन्हें नगर अध्यक्ष के रूप में चुनती है तो यह जनता की जीत होगी. अगर उन्हें मौका मिला तो वे अपने वायदो को पूरा करने मे कभी पीछे नहीं हटेगें. श्री प्रसाद ने बताया कि वे जनसंपर्क अभियान में जहां भी जा रहे है, वहां महेश सिंह के समर्थन में लोग खड़े मिलते हैं. महेश सिंह को क्षेत्र भ्रमण के दौरान काफी स्नेह व प्रोत्साहन मिल रहा है.