WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़

सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए बैठक का आयोजन

लातेहार। झारखंड व छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अपराध नियंत्रण हेतु एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक जिले के महुआडांड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय आयोजित की गई. बैठक का नेतृत्‍व  एसडीपीओ महुआडांड़ पूजा कुमारी व एसडीपीओ कुसमी (छतीसगढ़)  ने किया. बैठक में सीमावर्ती कुसमी और करौंधा थाना के प्रभारियों ने भाग लिया. बैठक में सीमा पार होने वाली अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए ठोस रणनीति तैयार की गयी. सीमावर्ती सड़कों पर विशेष चौकसी बरतने एवं उग्रवादी गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. उग्रवाद को ले कर खुफिया इनपुट संकलन करने एवं उसे साझा करने पर भी पर विशेष चर्चा की गयी. कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अगर किसी प्रकार की कोई संदिग्‍ध गतिविधि की सूचना प्राप्‍त होती है तो इसकी सूचना तत्‍काल साझा की जाये ताकि समय रहते सभी एहतियाती कदम उठाये जा सके और संभावित घटनाओं को रोका जा सके. कहा गया कि सामुहिक प्रयास से ही सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध व उग्रवाद पर नियंत्रण पाया जा सकता है. इसके लिए बेहतर समन्‍वय के साथ कार्य करना आवश्‍यक है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!