latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बरवाडीहलातेहार

एएसडीडी सूची एवं अनमैप्ड मतदाताओं की समीक्षा को लेकर बैठक

बरवाडीह (लातेहार)। राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, बरवाडीह स्थित मतदान केंद्र संख्या 34, 35 एवं 36 के परिसर में मंगलवार को एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) सूची पर विचार-विमर्श तथा अनमैप्ड मतदाताओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में संबंधित बीएलओ, चुनाव कार्य से जुड़े कर्मियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से एएसडीडी सूची और अनमैप्ड मतदाताओं का गंभीरता से सत्यापन किया जा रहा है. उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करें तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने या अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल रहने जैसी त्रुटियों को समय पर सुधारें. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है. इसलिए सभी संबंधित कर्मी पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. वहीं मौके पर उपप्रमुख बीरेंद्र जसवाल, बीएकओ आनंद कुमार गुप्ता, नीरा शर्मा, चंद्रकांता देवी, बीएलए आनंद साव, ओमप्रकाश, प्रीतम साव, अमोद श्रीवास्तव, रविंद्र राम समेत कई लोग मौजूद थे।

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!