IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहारलातेहार

विधायक रामचंद्र सिंह करेंगे दुर्गा पूजा समितियों को सम्मानित

सभी पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सुबह 9 बजे मंगरा स्थित विधायक आवास पहुंचने की अपील

बरवाडीह (लातेहार)। हर साल की भांति इस साल भी मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह बरवाडीह प्रखंड की सभी दुर्गा पूजा समितियों को सम्मानित करेंगे. इसको लेकर गुरुवार को विधायक के मंगरा स्थित आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान प्रखंड की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा. इसकी जानकारी विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू) ने दी. उन्होंने बरवाडीह प्रखंड की सभी दुर्गा पूजा समितियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने बताया कि सभी समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य गुरुवार की सुबह 9 बजे विधायक रामचंद्र सिंह के मंगरा स्थित आवास पर पहुंचें। विधायक द्वारा हर साल दुर्गा पूजा समितियों को सम्मानित करने की इस पहल को पूजा समितियों के कार्यों के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है. इस कार्यक्रम के माध्यम से दुर्गा पूजा के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समितियों के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया जाएगा.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!