IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

विश्व हाथ धुलाई दिवस पर  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लातेहार। विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर आज लातेहार जिले के सभी प्रखंडों में विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर हाथ धुलाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का संचालन प्रखंड वॉश समन्वयकों एवं जल सहियाओं के माध्यम से किया गया. इस अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चंदनडीह, लातेहार में किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, लातेहार  दीपक कुमार महतो, प्रधानाध्यापिका, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चंदनडीह, जिला समन्वयक एवं प्रखंड वॉश समन्वयक, जिला जल जाँच प्रयोगशाला के सभी कर्मी, मीडिया कर्मी, विद्यालय के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.=उपस्थित लोगों को साबुन से सही तरीके से हाथ धोने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नियमित रूप से साबुन से हाथ धोना डायरिया, निमोनिया और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है. विशेषकर भोजन से पहले, शौच के बाद और बच्चों को खिलाने से पहले हाथ धोना अत्यंत आवश्यक है. छात्र-छात्राओं द्वारा हाथ धुलाई के छह चरणों का जीवंत प्रदर्शन किया गया तथा स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली. कार्यक्रम को सफल बनाने में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!