लातेहार। जिला स्टेडियम में लातेहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान मे आयोजित एलपीएल का फाइनल मुकाबला गुरूवार को पीआर किंग और सुपर किंग्स के बीच खेला गया. रोमांचक फाइनल मैच मे पीआर किंग ने सुपर किंग्स को दो रनो से हरा कर एलपीएल पर कब्जा कर लिया. टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए पीआर किंग ने 142 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी सुपर किंग्स की टीम ने सभी विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी. मैच मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले हर्षित राज तिर्की को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मौके पर मुख्य अतिथि लातेहार विधायक प्रकाश राम ने कहा कि लातेहार क्रिकेट संघ जिले मे लगातार बेहतर कार्य कर रही है. जिले मे क्रिकेट का विकास तेजी से हो रहा है. जिले के खिलाड़ी लगातार जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे बेहतर प्रदर्शन कर रहे है. मैच के बाद विजेता टीम को ट्रॉफी एवं 31 हजार रूपया तथा उप विजेता टीम को 21 हजार रूपया नगद और सभी खिलाड़ियो को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. विजेता एवं उप विजेता टीम को विधायक प्रकाश राम, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह व भाजपा अध्यक्ष वंशी यादव द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया. कार्यक्रम का संचालन जावेद अख्तर और स्वागत भाषण संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह ने दिया. मौके पर रामदेव सिंह, रंजीत यादव, राकेश दूबे, मुकेश पांडेय, ध्रुव कुमार पांडेय, आनंद सिंह, प्रमोद प्रसाद, मदन यादव, आबिद, कौशल पांडेय, अश्विनी सिंह, अमर विश्वकर्मा, राजू दास, लाल आशिष नाथ शाहदेव, रविकांत पासवान, आर्सेन तिर्की, रिंकू कच्छप, अनुप कुमार, पिंटू रजक, सोनू सिंह, गौरव दास, देवेंद्र राम, रानी कुमारी, पवन कुमार व कृष्णा यादव समेत काफी संख्या मे खिलाड़ी ओर दर्शक उपस्थित थे.