लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड के दुर्गा मंडल, रोल (महुआमिलान) में इस वर्ष इंडिया गेट के थीम पर बना पंडाल बनाया गया है. इसका उद्घाटन शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि 16 अक्टूबर को लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद संयुक्त रूप से करेंगे. इस आशय की जानकारी दुर्गा मंडल, रोल (महुआमिलान ) के अध्यक्ष प्रतुल शाहदेव ने दी. उन्होंने बताया कि शाम 5:00 बजे स्थानीय पूजा समिति के द्वारा दोनों अतिथियों का सम्मानित किया जाएगा. उसके बाद दोनों पदाधिकारी इस सुदूर क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होंगे. शाम 6:00 बजे पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन होगा और प्रतिमाओं का अनावरण होगा. इस मौकेेे पर उन्होंने भाग लेने की अपील लोगों से की है.