maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडनेतरहाट

मुखिया रामबिशुन नगेशिया के साथ मारपीट के विरोध में नेतरहाट बाजार बंद

महुआडांड़ (लातेहार)।  मशहूर पर्यटन स्थल नेतरहाट बाजार गुरुवार को बंद करा दिया गया है. क्षेत्र में पूरी तरह तनाव बना हुआ है.  नेतरहाट पंचायत के मुखिया रामबिशून नगेसिया के साथ हुई मारपीट के विरोध में उनके समर्थकों ने बाजार बंद कराया है. बाजार बंद रहने से नेतरहाट पहुंचे पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.  दुकानें और आवश्यक सेवाएं प्रभावित रहने से लोगों को जरूरत का सामान नहीं मिल पा रहा है. जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब आठ बजे नेतरहाट मुखिया रामबिशून नगेसिया और कैलाश यादव बाजार के धर्मेन्द्र ठाकुर के दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे थे.  प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूलने को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. घटना में दोनो पक्षों के लोग घायल हुए हैं.

मुखिया और धर्मेंद्र ठाकुर को गंभीर चोटें आई हैं. घटना में धर्मेंद्र ठाकुर, सतीश ठाकुर और दीपक ठाकुर का नाम सामने आया है।विवाद के बाद मामला केवल मारपीट तक सीमित नहीं रहा. मुखिया पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के परिवार द्वारा बाजार क्षेत्र में होटल, सैलून और किराना दुकान की आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री की जाती है. उन्‍होने आरोप लगाया कि उनके द्वारी सरकारी जमीन पर कब्जा कर व्यवसाय संचालित किया जा रहा है. गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण बाजार में जुटे और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग करने लगे. हालांकि समाचार लिखे जाने तक धर्मेंद्र ठाकुर, सतीश ठाकुर और दीपक ठाकुर पक्ष से संपर्क नहीं हो सका था, जिसके कारण आरोपों पर उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो पाया. तनाव की स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह एवं एसआई निर्मल मंडल पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र में तैनात हैं. उन्‍होने ग्रामीणोंं से विधि व्‍यवस्‍था कायम रखने मे सहयोग की अपील की है. उन्‍होने ग्रामीणों को समझाने का भी प्रयास किया. समाचार लिखे जाने पर वार्ता जारी थी. हालांकि किसी भी पक्ष के द्वारा नेतरहाट थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!