लातेहार
सिरी सिड्स के कार्यक्रम में भाग लेने सिंगापुर और फिलिपींस जायेगें निर्दोष


श्री गुप्ता ने बताया कि इस यात्रा का उदेश्य उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करना है. श्री गुप्ता नौ व दस अप्रैल को सिंगापुर और 11 अप्रैल से फिलिपींस में एंजल सिटी में कंपनी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेगें. श्री गुप्ता के इस उपलब्धि पर चैंबर्स ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल,उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, सचिव रामनाथ अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन आदि ने बधाई दी है और मंगलमय यात्रा की कामना की है. बता दें कि इससे पहले श्री गुप्ता कृषि के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए युक्रेन, दुबई, अजरबैजान, श्रीलंका, मलेशिया, उजबेकिस्तान, नेपाल, बैंकाक समेंत कइ्र देशों में कंपन के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं. 