Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

आगे बढ़ने के लिए संघर्ष जरूरी है: केएन त्रिपाठी

लातेहार। पूर्व केंद्रीय मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए संघर्ष जरूरी है. उन्‍होने कहा क‍ि संघर्ष को अगर समुदाय का साथ मिल जाता है तो वह अवश्‍य सफल होता है. लातेहार जिला संघर्ष समिति को आम लोगों का साथ मिला और लातेहार नया जिला के रूप में अस्तित्‍व में आया. श्री त्रिपाठी चार अप्रैल को लातहेार जिला स्‍थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर शहर के होटल कार्निवाल में लातेहार जिला निर्माण संघर्ष समिति के तत्‍वावधान में आयोजित सम्‍मान समारोह में बतौर मुख्‍य अतिथि बोल रहे थे.  मौके पर नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन मुख्‍य रूप से मौजूद थे. श्री त्रिपाठी ने झारखंड की वर्तमान व्‍यवस्‍था पर चिंता जाहिर की. उन्‍होने कहा क‍ि आज पूरे प्रदेश के हर जिले व अंचल में प्रशासनिक पदाधिकारी सिर्फ जनता का दोहन करने में लगे हैं.  झारखंड में व्‍यवस्‍था परिवर्तन बहुत ही आवश्‍यक है. श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि आज पूरे प्रदेश में अव्‍यवस्‍था का आलम है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक रामनाथ चंद्रवंशी व इश्‍वरी मेहता ने भी समिति के दिवगंत नेताओं को याद किया और उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की अध्‍यक्षता करते हुए समिति के जिला संयोजक मुरली प्रसाद ने कहा कि आज लातेहार जिला 25 वर्ष का हो गया. जिला निर्माण में पूरे लातेहार वासियों के लिए एक उपलब्‍धी है. वरीय अधिवक्‍ता सुनील कुमार ने संबोधित करते हुए जिला निर्माण संघर्ष समिति स्‍व यमुना प्रसाद को याद किया और उन्‍हें कहा क‍ि जिला बनाने में दिवगंत प्रसाद का भी अहम योगदान रहा. कार्यक्रम को त्रिभवुन पांडेय, गोपाल प्रसाद व सुभाष प्रसाद ने भी संबोधित किया. इससे पहले अतिथियों ने  दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में लातेहार जिला निर्माण में भाग लेने वाले लोगों को सम्‍मानित किया गया. मौके पर मंच का संचालन प्रमोद कुमार पांडेय ने किया. इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, बिल्‍लू भास्‍कर, राजेश चंद्रवंशी, प्रवीण दास, गौरव दास, उत्‍तम कुमार, भोला खान, दया पांडेय, विवेेक चंद्रंवशी आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!