dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

निवार्चन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरदास्‍त नहीं: उपायुक्‍त

लातेहार।  नगर निकाय आम निर्वाचन–2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर गुरूवार को निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. उपायुक्त ने निवार्चन से जुड़े सभी कोषांग प्रभारियों को वे अपने-अपने दायित्वों से संबंधित कार्यों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपादित करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में उपायुक्‍त ने चुनाव हेतु गठित कार्मिक कोषांग, न‍िर्वाचन कोषांग, सूचना तकनीकि कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री कोषांग , मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग,परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था सह आचार संहिता कोषांग के कार्यों की समीक्षा की. उन्‍होने ,हेल्पलाईन एवं जन शिकायत कोषांग, मिडिया कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, नित्रयण कक्ष, मेडिकल कोषांग आदि अन्‍य कोषांगों के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की , अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रेयांश के अलावा अन्‍य सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button