लातेहार
बीएस कॉलेज के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने जन जागरूकता कार्यक्रम किया


मौके पर श्री प्रसाद ने कहा कि नशा से न सिर्फ शरीर वरन घर व परिवार का भी नाश करता है. उन्होने खास कर युवाओं से नशा से दूर रहने और अपनी उर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने की अपील की. आगे कहा कि बहुत से लोग शराब, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं. नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी नुकसान पहुँचाता है. नशा करने से फेफड़े, हृदय और लीवर जैसी महत्वपूर्ण अंग कमजोर हो जाते हैं और कैंसर, अस्थमा और हृदय रोग भी हो सकते हैं. उन्होने नशा से दूर रहने का संकल्प लेने की अपील लोगों से की. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पीके तिवारी ने एनएसएस के इस जन जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में चेतना आती है. उन्होने भी लोगों से नशापान से दूर रहने की सलाह दी. बता दें कि यह कार्यक्रम 15 से 31 मई तक आयोजित की जा रही है. 