mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

गौरव अभिनन्दन समारोह में माता पिता संग सम्मानित हुई बालूमाथ की अफसर बिटिया

बालूमाथ (लातेहार)। झारखंड के समस्त तेली समाज द्वारा रविवार को रांची स्थित होटल में अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन(जेपीएससी) में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया. इसी क्रम में बालूमाथ की अफसर बिटिया मनीषा गुप्ता (81वां रैंक प्राप्त कर झारखंड प्रशासनिक सेवा के चयनित हुई हैं) को माता माला देवी व पिता बिनोद कुमार के साथ सम्मानित किया गया. मनीषा गुप्ता को इस अवसर पर शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया.

Advertisement

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित अरुण साहू ने कहा कि तेली समाज के अधिकारी और समाजसेवी आज पूरे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं. इनकी उपलब्धियाँ समाज की नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलिंदर साहू ने कहा कि समाज की एकता, शिक्षा और संगठन ही हमारी असली शक्ति है. समारोह के सूत्रधार बालेश्वर प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होता है. संचालन कर रहे निरंजन भारती ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौरव अभिनन्दन न केवल सम्मान है, बल्कि यह समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा भी है.

Advertisement

इस अवसर पर बालूमाथ के ही  झारखंड श्रम सेवा के पदाधिकारी रवि कुमार व बालूमाथ अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत बालेश्वर राम को भी समाज की ओर से सम्मानित किया गया. मनीषा गुप्ता ने कहा कि सम्मान पाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं. सम्मान से समाज के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है. मनीषा गुप्ता की माता माला देवी का कहना था कि सम्मान मिलना एक सुखद अनुभूति है. पिता बिनोद कुमार ने कहा कि धैर्य और लक्ष्य को सामने रखकर की गई तैयारी सफलता की सीढ़ी है. जेपीएससी परीक्षा पास कर बेटी ने गर्व से हमारा सर ऊंचा कर दिया है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!