Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर विहिप ने कहा यह हिंदुत्व की जीत

लातेहार। विश्व हिंदू परिषद लातेहार के जिला अध्यक्ष श्याम किशोर अग्रवाल और महामंत्री संजय तिवारी ने विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है. उन्होंने  लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते हुए  इसे हिंदुत्व की विचारधारा की विजय बताया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मिली यह सफलता वर्षों से चली आ रही राष्ट्रवादी सोच, संगठन की मेहनत और समर्पित नेतृत्व का परिणाम है. श्री अग्रवाल और संजय तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी सहित जिन क्षेत्रों में भाजपा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, वह इस बात का प्रमाण है कि जनता अब राष्ट्रहित और सांस्कृतिक अस्मिता को प्राथमिकता दे रही है.

उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक दल की जीत नहीं है, बल्कि उस विचारधारा की जीत है जिसे देश के महान नेताओं ने वर्षों पहले स्थापित किया था. उन्होंने कहा कि यह विजय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, लाल कृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी, मुरली मनोहर जोशी और दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान विचारकों और नेताओं के सपनों की जीत है, जिन्होंने राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना और अखंड भारत की परिकल्पना को जन-जन तक पहुंचाया. उन्होंने लातेहार वासियों सहित समस्त देशवासियों को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण के कार्य और भी तेज गति से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी उत्साह के साथ समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के कार्य में जुटे रहें. मौके पर मौजूद राजन गुप्ता, मनोज कुमार, धनंजय कुमार, इंदिश तिवारी, छोटन पांडे उपस्थित रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!