IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

स्‍वयंसेवी शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

लातेहार। सदर प्रखंड के परसही पंचायत में नव साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय स्वयंसेवी शिक्षक का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि जिला साक्षरता समिति के सचिव सह जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

Advertisement

उन्होंने कहा कि 15 आयु वर्ग से अधिक जितने भी असाक्षर हैं, वैसे लोगों का सर्वे कर उन्हें साक्षर बनाने का काम करना है. हर विद्यालय को जन चेतना केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. बीते 23 मार्च को बुनियादी सह आकलन परीक्षा का आयोजन किया गया था. अगला बुनियादी सह आकलन परीक्षा सितंबर माह में किया जाएगा.

Advertisement

सभी स्वयंसेवी शिक्षक अभी से ही इस काम में लग जाए ताकि सितंबर माह में अधिक से अधिक संख्या में और असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने का काम किया जा सके. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य साधन समूह के सदस्य निलेश कुमार ,जिला साक्षरता समिति के को-ऑर्डिनेटर संदीप प्रजापति, सुजीत कुमार, बीपीएम जेएलपीएसएस आलोक कुमार, पवन यादव एवं जेएलपीएसएस समूह की महिलायें मौजूद थी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!