IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, पति पत्‍नी घायल

लातेहार। दो बाइक की सीधी टक्‍कर में एक युवक की जान चली गयी. जबकि  दो गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनो घायल पति पत्‍नी हैं. घटना जिले के बालूमाथ-चतरा एनएच 22 मुख्य पथ पर टमटमटोला के पास रविवार की देर शाम घटी है. इस दुर्घटना में भारत यादव (27) पिता मंगल यादव, ग्राम बरियातू की मौत घटना स्थल पर हो गई.

विज्ञापन

जबकि कुंदन साव (30)  पिता शंकर साव एवं उसकी पत्नी नीरू कुमारी (30) गंभीर रूप से घायल हो गये.  दोनो ग्राम रामपुर थाना चंदवा के रहने वाले हैं. दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस से दोनों घायल दंपति को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को गंभीर रिम्स रेफर कर दिया.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुंदन साव अपनी पत्नी के साथ अपने घर रामपुर से अपना ससुराल टंडवा जा रहा था. इसी बीच बालूमाथ से अपने घर जा रहे भारत यादव के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!