mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

हिंदू जगेगा तभी विश्व जागरण होगा: सच्चिदानंद मिश्रा

लातेहार। रविवार को जिला मुख्यालय के पुराना पुलिस लाइन मैदान में सकल हिंदू समाज, लातेहार के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक समिति के अध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव ने की. सम्मेलन का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रांत संयोजक सच्चिदानंद मिश्रा एवं पलामू विभाग संघ चालक जानकी नंदन राणा उपस्थित थे.

इससे पहले शहर के बाजारटांड़ से एक शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए. शोभा यात्रा बाजे-गाजे के साथ शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए धर्मपुर होते हुए पुलिस लाइन मैदान पहुंची. यहां सम्मेलन का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि सच्चिदानंद मिश्रा ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के विचारों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को नागपुर में विजयदशमी के दिन हुई थी. इसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को संगठित एवं संरक्षित करने की आवश्यकता है. हिंदू जागेगा तभी विश्व का जागरण संभव है. पलामू विभाग संघ चालक जानकी नंदन राणा ने कहा कि सनातन समाज के लोगों को एकजुट होकर सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस दिशा में विभिन्न संगठन लगातार कार्य कर रहे हैं और समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुटता का परिचय देना चाहिए. उन्होंने सामाजिक एकता को मजबूत करने पर बल दिया. वरीय अधिवक्ता राजमणि प्रसाद ने कहा कि हिंदू समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा. कार्यक्रम का संचालन सुरेश ठाकुर ने किया. सम्मेलन में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, भाजपा नेता राजन तिवारी सहित कई गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर सरयू प्रसाद सिंह, जय कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, गोविंद प्रसाद, अनिल सिंह, अमलेश सिंह, राजीव रंजन पांडेय, ऋतु रानी, कल्याणी पांडेय, शीला देवी, श्याम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विष्णु देव प्रसाद, प्रमोद कुमार, नीतीश यादव, गौरव दास समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. सम्मेलन में शामिल लोगों ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!