Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

प्रमोद यादव सहायक आचार्य संघ के जिला अध्यक्ष बने

लातेहार। राजकीयकृत उच्च विद्यालय, चंदनडीह (लातेहार) परिसर में सहायक आचार्य का जिला स्तरीय संगठन के निर्माण हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में मौजूद सभी शिक्षकों से व्यक्तिगत राय ली गई. सभी शिक्षकों ने ध्वनिमत से संगठन निर्माण हेतु शत प्रतिशत बल दिया गया. बैठक का संचालन संयुक्त रूप से कुंज बिहारी प्रसाद व कमलेश प्रसाद यादव के द्वारा किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से लातेहार सहायक आचार्य संघ का गठन किया गया. जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव को बनाया गया. जबकि जिला महासचिव काली नाथ शाहादेव, जिला कोषाध्यक्ष रूपेश प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष दिव्या जास्मीन खाखा, जिला संरक्षक नवनीत कुमार गुप्ता, जिला संयोजक अनुज कुमार, जिला मीडिया प्रभारी कमलेश प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता कुंज बिहारी प्रसाद को बनाया गया. जबकि जिला कार्यकारी सदस्यों जमादार सिंह, संजीत प्रसाद, पंकज कुमार, अरुण कुमार यादव, मनीष कुमार पांडे, मोहन कुमार, अर्पण राय, विनोद यादव, नरेश कुमार और संतोष भेंगरा को शामिल किया गया. इस बैठक में अशरफ अली अंसारी, चक्रवर्ती ओझा, बिजेंद्र कुमार, रुपेश प्रसाद, अनुज कुमार, माधुरी कुमारी, कुमार अजय तिवारी, वंदना कुमारी, अर्पणा राय, सरोज केरकेट्टा, जितेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार ठाकुर, राजेंद्र यादव, अशोक कुमार सिंह, पंकज कुमार, अनिल उरांव, दशरथ सिंह खरवार, नरेश कुमार, सुनील प्रजापति, राजेश कुमार और मनीष कुमार पांडे सहित कई सहायक आचार्य उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!