mahesh singh banner new nn
बालुमाथराज्‍य

पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

बालूमाथ (लातेहार)।  प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय परिशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते हुए आंगनवाड़ी केंद्र की एलएस ममता मासूम ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है. जिसके तहत आंगनवाड़ी सेविकाओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषण और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल में प्रशिक्षण दिया जाता है. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप है और खेल-आधारित गतिविधियों पर जोर देते हुए बच्चों में शिक्षा और पोषण के समन्वय को बढ़ावा देता है.

Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में 0-6 वर्ष के बच्चों के लिए उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा और पोषण प्रदान करना है. बच्चों के विकास के लिए खेल-आधारित गतिविधियों और साप्ताहिक कैलेंडर के माध्यम से प्रारंभिक प्रोत्साहन और शैक्षिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है. मौके पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका मौजूद थी.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!