latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

आठ माह से नहीं हो रही है पंचायत समिति की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

10 दिनों के अंदर बैठक नहीं होने पर एसडीओ कार्यालय के समक्ष दिया जायेगा धरना

बरवाडीह (लातेहार)। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सोमवार को पंचायत समिति के सदस्‍यों की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी ने की. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पिछले आठ महीनों से पंचायत समिति की मासिक बैठक आयोजित नहीं की जा रही है. कई बार आग्रह और प्रयास के बावजूद बैठक नहीं होना पंचायत राज व्यवस्था की भावना के विपरीत है. नियमित बैठक नहीं होने के कारण जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पा रही है तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान में भी बाधा उत्पन्न हो रही है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि प्रखंड प्रशासन द्वारा आगामी 10 दिनों के भीतर पंचायत समिति की मासिक बैठक सुनिश्चित नहीं कराई जाती है तो सभी पंचायत समिति सदस्य लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे तथा अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपेंगे. बैठक में पंसस आरती देवी, नीलम देवी, वीणा देवी, अनिता देवी, असमीना देवी, मंजू कुमारी, दिलीप कुमार सिंह, राजमहेंद्र सिंह, बलराम सिंह, संगीता देवी, प्रवीण कुमार, घनश्याम राम मौजूद थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!