लातेहार। जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव ने नेहरू जी को भारत का सबसे महान प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि उन्होंने उस दौर में देश को संभाला जब अंग्रेज़ भारत को आर्थिक रूप से पूरी तरह कमजोर कर गए थे।
https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
कठिन परिस्थितियों के बावजूद नेहरू जी ने देश को नई दिशा दी और भारत को एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाया। पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष गूंजर उरांव ने कहा कि नेहरू जी बच्चों के प्रिय थे, इसलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में जो आधार तैयार किया, उसका लाभ आज देश को मिल रहा है। विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने कहा कि पंडित नेहरू के दूरदर्शी नेतृत्व में IIT, AIIMS और भाखड़ा नांगल बांध जैसे कई महत्वपूर्ण संस्थानों की स्थापना हुई, जिसने भारत को वैश्विक स्तर पर शक्ति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष गूंजर उरांव, युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव सहित हसमद अंसारी, वाजिद अंसारी, फूलचंद यादव, अरुण यादव, ज्योति प्रकाश दुबे, मनोज पासवान, मुनिप यादव, संदीप कुमार, अक्षय कुमार, पंकज उरांव, रघुनाथ तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।