लातेहार
वाटिका खंड में अभिभावक शिक्षा सह अभिभावक गोष्ठी संपन्न


कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अग्रवाल व प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. मौके पर प्राचार्य ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को शिक्षित, प्रशिक्षित करना साथ ही विद्यालय के गतिविधि से परिचित कराना है. मुखर्जी ने कहा कि क्रियाकलाप के माध्यम से शिक्षा देने से बच्चों का शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है. इस कार्यक्रम में कक्षा अरुण से द्वितीय तक के वाटिका खंड के 60 से अधिक महिला पुरुष अभिभावकों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी, नीलम अम्बष्ट, पूनम गुप्ता, शिल्पा कुमारी, नीलम कुमारी व रुबी कुमारी का सराहनीय योगदान रहा. 