latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इस्‍तेहार

बरवाडीह (लातेहार)। लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर इश्तिहार चस्पा किया. यह कार्रवाई सतबरवा थाना कांड संख्या 358/12 के अभियुक्त शंकर राम उर्फ संजय राम उर्फ संजय मोची उर्फ आरडीएक्स जी, पिता ननदेव राम, ग्राम नावाडीह (थाना बरवाडीह, वर्तमान थाना छिपादोहर) के आवास पर की गई. पुलिस टीम न्यायालय के निर्देशानुसार अभियुक्त के घर पहुंची और विधि-विधान के तहत इश्तिहार चस्पा करते हुए उसे निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि अभियुक्त न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुरूप अगली कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई का नेतृत्व बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने किया. अभियान में छिपादोहर थाना की पुलिस टीम भी शामिल रहें. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह विधिसम्मत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. न्यायालय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!