झारखंड
पुलिस ने भूसा ले जा रहे एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया

लातेहार। लातेहार पुलिस ने एनएच 39 पर एक होटल के पास से एक ट्रक अवैध रूप से छुपा कर ले जा रहेे गांजा को जब्त किया है. उक्त ट्रक पर भूसा लदा था और उसी बोरी में गांजा छिपा कर रखे गये थे. बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि और इसी गुप्त सूचना के आधार पर अंचलाधिकारी नंदकुमार राम व एसआई रोहित सिन्हा ने कीनामाड़ के पास होटल के पास से खड़़ी ट्रक से बरामद किया है. समाचार लिखे जाने तक गांजा के पैकेट की गिनती की जा रही थी. उक्त ट्रक ( यूपी 26-टी- 7820) रांची से मेदिनीनगर की ओर जा रहा था. पैकेटों की गिनती व वजन करने के बाद ही गांजा के बाजार मूल्य का आंकलन हो सकेगा.



