WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बरवाडीहराज्‍य

पुलिस ने किया हत्‍याकांड का उदभेदन, दो को भेजा जेल, एक नाबालिग गया बाल सुधार गृह

लातेहार। पिछले 24 नवंबर को बरवाडीह थाना क्षेत्र के पुटवागढ़ जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने बरामद किया था. बाद मे शव की शिनाख्‍त पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुंटार ग्राम निवासी सुकन भुईयां के 27 वर्षीय पुत्र चंदन भुईयां के रूप में की गयी थी. परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसकी हत्‍या कर साक्ष्‍य छुपाने के लिए आत्‍महत्‍या का रूप दिया गया है. इसे ले कर परिजनों ने प्रदर्शन भी किया था. शव बरामद होने के बाद भौतिक सत्यापन कर इस संबंध में बरवाडीह थाना कांंड संख्‍या  76/2025, दिनांक 24.112025, धारा-103 (1)/238 बीएनएस के अज्ञात अपराध कर्मी के विरुद्ध हत्या कर साक्ष्य छिपाने के आरोप में कांंड पंजीकृत किया गया. इस संबंध में अनुमंंडल पुलिस पदाधिकारी बरवाडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

छापामारी दल में गठित टीम में पुअनि० सह थाना प्रभारी अनुराग कुमार,  पुअनि सुनिल कुमार मंंडल, राजन अधिकारी व अशोक कुमार सिंह के द्वारा छापामारी की गई है. छापामारी के दौरान कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त मोहन कुमार उर्फ मोहन यादव (22)  पिता भागीरथ यादव और संदीप कुमार ( 22) पिता बिन्दु उर्फ बिन्दा साव ( दोनो हुटार, रामगढ, पलामू) को गिरफ्तार कर न्‍यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. इसके अलावा एक नाबालिग को बालक को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!