Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा के लिए बेतला और मोरवाई में टीओपी स्थापित करने की मांग

विधायक रामचंद्र सिंह ने डीजीपी को लिखा पत्र, मंडल डैम क्षेत्र में भी पुलिस टीओपी बनाने का किया आग्रह

बरवाडीह (लातेहार)। मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह झारखंड विधानसभा सभापति रामचंद्र सिंह ने क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल की है. उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर बेतला और मोरवाई में पुलिस टीओपी स्थापित करने की मांग की है। साथ ही मंडल डैम अथवा मोरवाई क्षेत्र में भी पुलिस टीओपी स्थापित करने पर विचार करने का आग्रह किया है. विधायक ने पत्र में कहा है कि बेतला नेशनल पार्क, केचकी संगम और आसपास के पर्यटन स्थलों पर देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है. ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की स्थायी व्यवस्था जरूरी है. उन्होंने बताया कि बेतला में पहले पुलिस पिकेट की व्यवस्था थी, लेकिन वर्तमान में वहां पुलिस पिकेट नहीं है. इससे पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीओपी की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

मंडल डैम क्षेत्र में भी बढ़ेंगी पर्यटन की संभावनाएं

विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले समय में मंडल डैम परियोजना क्षेत्र भी पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है. पर्यटन विभाग के माध्यम से यहां कई महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रस्तावित हैं. मंडल डैम, गर्म कुंड और आसपास के प्राकृतिक स्थलों के विकास के साथ सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है. उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों का विकास होने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना भी आवश्यक है. बेतला, मोरवाई और मंडल क्षेत्र में पुलिस टीओपी स्थापित होने से पर्यटकों को सुरक्षा मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को भी बेहतर विधि-व्यवस्था का लाभ मिलेगा. इससे पर्यटक निर्भीक होकर क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकेंगे और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!