लातेहार। प्रसिद्ध श्रीराम कथा वाचक राजन जी महाराज ने लातेहार आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. वर्तमान में महाराज जी झारखंड के बोकारो शहर में श्रीराम कथा का श्रवण लोगों को करा रहे हैं. इसी दौरान श्रीराम कथा आयोजन समिति के संयोजक रामनाथ अग्रवाल के सानिध्य में लातेहार का एक प्रतिनिधि मंडल बोकारो में राजन जी महाराज से मुलाकात की और उन्हें लातेहार आने का निमंत्रण दिया.
Advertisement
अति व्यस्तता के कारण श्रीराम कथा की तिथि साल 2027 के 21 से 30 दिसंबर मुर्करर की गयी है. यह कथा नौ दिवसीय होगी. प्रतिनिधि मंडल में आचार्य संतोष मिश्रा, निर्मल कुमार महलका, आलोक कुमार मंटू दीपक अग्रवाल, प्रथमेश अग्रवाल, विशाल विश्वकर्मा व अनिल कुमार शामिल थे. बता दें कि राजन जी महाराज की श्रीराम कथा की तिथि घोषित हो जाने से लातेहार वासियों में उल्लास है. वहीं आयोजन समिति तैयारियों में जुट गयी है.
Advertisement
लोगों का कहना है कि लातेहार जैसे छोटे शहर में राजन जी महाराज की श्रीराम कथा का होना बहुत बड़ी बात है. आयोजन समिति ने कथा के लिए तीन मैदानों पर विचार कर रही है. पहला स्थान है जिला स्टेडियम परिसर, दूसरा राजहार और तीसरा स्थान है राजकीय पोलिटेक्निक के पास सरना धाम. आयोजन समिति की अगली बैठक में जगह का निर्धारण किया जायेगा. प्रशासन से इस कार्यक्रम की अनुमति ली जायेगी.