dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव

राजू प्रसाद ने वार्ड संख्‍या आठ के पार्षद लिए नामांकन दाखिल किया

लातेहार। नगर पंचायत निवासी राजू प्रसाद गुप्ता ने दो फरवरी को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्‍या आठ में वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नामांकन प्रपत्र उप निवार्चन पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया. बाद में शुभम संवाद से बात करते हुए राजू प्रसाद गुप्‍ता ने कहा कि अगर वार्ड की जनता उन्‍हें मौका देती है तो वे वार्ड संख्या आठ में एक वार्ड विकास केंद्र का निर्माण करायेगें. उन्‍होने आगे कहा कि जिन लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त की राशि नहीं मिली है उन्हें राशि दिलवायेगें और लोग अभी भी आवास योजना से वंचित हैं उन्हें आवास योजना का लाभ दिलायेगें. उन्‍होने जुबली रोड से बाजारटांड़ जाने वाले रास्ते में निर्मित नाली की की साफ सफाई कराई कराने, प्रतिदिन वार्ड संख्या आठ में सभी गली मोहल्ले में झाड़ू लगवाने एवं  गली- मोहल्ले में खराब पड़े स्‍ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराने का काम करेगें. उन्‍होने कहा कि जिन लोगों के द्वारा अभी तक पानी का कनेक्शन नहीं लिया गया है उन्हें नगर पंचायत के बोर्ड से पारित कराकर निशुल्क पानी का कनेक्शन दिलाने का प्रयास करेगें. वार्ड के  जिस मोहल्ले में अभी तक पानी का पाइपलाइन नहीं बिछाया गया है वहां नया पाइप लाइन का कनेक्शन कराने की घोषणा भी उन्‍होने की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555
Back to top button