dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंडमहुआडांड़

दिखा रमज़ान का चांद, कल से रोजा शुरू

महुआडांड़(लातेहार)।  महुआडांड़ प्रखंड स्थित जामा मस्जिद सहित मस्जिदे गौसिया एवं मदीना मस्जिद में बुधवार को अरकाने कमेटी, उलेमा और अन्य नमाजियों ने रमज़ान का चांद देखा। चांद नजर आने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी। वहीं कई लोगों ने अपने-अपने घरों से भी चांद देखकर खुशी का इजहार किया। चांद नजर आने के साथ ही महुआडांड़ की सभी मस्जिदों में बुधवार की रात से तरावीह की नमाज शुरू की जाएगी। जामा मस्जिद में हाफिज व कारी नदीम साहब, मस्जिदे गौसिया में मौलाना हाफिज व कारी महफूज आलम तथा मदीना मस्जिद में हाफिज फैजान खान की इमामत में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। बृहस्पतिवार से मुस्लिम समुदाय के लोग रमज़ान का रोजा रखना शुरू करेंगे। रमज़ान के पवित्र महीने को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखा जा रहा है।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button