Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

रंजीत कुमार साहू को कांग्रेस ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया

लातेहार। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, झारखंड प्रदेश ने लातेहार जिले में संगठन विस्तार किया है. रंजीत कुमार साहू को कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है. जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री साहू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल यादव,  लातेहार जिला प्रभारी धीरज प्रसाद साहू, सह प्रभारी डॉ अजय नाथ शाहदेव, कांग्रेस झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस झारखंड के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है. जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री साहू को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष गुंजर उरांव, पूर्व जिला अध्‍यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मनिका प्रखंड अध्यक्ष दरोगी यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान,सुरेंद्र भारती, वृंदबिहारी यादव, कामेश्वर यादव, बच्चन यादव, छात्र नेता उत्तम कुमार, अरुण सिंह, रामानंदन उरांव, संजय सिंह, कुलेश्वर यादव, गुलाम हुसैन, तस्लीम अंसारी,सुरेश सिंह आदि ने बधाई दी है.car nvc बता दें कि श्री साहू मनिका के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व गौरी प्रसाद साहू के पुत्र हैं. इससे पहले उन्‍होने बतौर कांग्रेस कार्यकर्ता राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!