maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ ने किया होली मिलन lसमारोह का आयोजन

लातेहार। 13 मार्च की सुबह सात से नौ बजे तक शहर के पुराना पुलिस लाइन परिसर में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ की नगर व ग्रामीण इकाई के तत्‍वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. sarthakमौके पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनायें दी. आरएसएस के जिला प्रचारक सतीष जी ने कहा कि होली आपसी भाईचारा और सोहार्द का पर्व है. इसे सबों को मिलजुल कर मनाना चाहिए.

Advertisement

विकास भारती विशुनपुर के जिला संयोजक धनजंय कश्‍यप ने कहा क‍ि होली आपसी गिले शिकवे मिटाने का पर्व है. यह समाज में एकरूपता व समरसता लाती है.

Advertisement

नगर कार्यवाह कुमार सिंह व ग्रामीण कार्यवाह अजीत कुमार ने भी होली की शुभकामनायें दी और होली असत्‍य पर सत्‍य की जीत का पर्व है. यह न सिर्फ रंगों का त्‍यौहार है वरन समाज में आपसी भाइचारा का भी संदेश देता है.

Advertisement

rani

मौके पर त्रिभुवन पांडेय, राजीव रंजन पांडेय, राकेश प्रसाद शौंडिक, सुधीर ठाकुर, बबन मांझी, राजेश प्रसाद, दिपक गुप्ता, सौरभ साहू और सुरेश प्रसाद समेंत आरएसएस के कई लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!