लातेहार। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर नगर पंचायत लातेहार द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में नगर पंचायत लातेहार के तत्वावधान में वार्ड नंबर 13 (अम्वाटीकर- पहाड़पुरी टोला) में ग्रामीणों के बीच कुल 35 कंबलों का वितरण किया गया. कंबलों का वितरण नगर प्रशासक राजीव रंजन के द्वारा किया गया. मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव व सिटी प्रबंधक राजकुमार वर्मा सहित नगर पंचायत के कई कर्मी मौके पर उपस्थित थे.
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है. उपायुक्त के निर्देश के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से कंबल वितरण किया जाएगा.नगर प्रशासक राजीव रंजन ने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना कंबल के नहीं रहे, इस उदेश्य से सरकार के द्वारा कंबलो का वितरण कराया जा रहा है. उन्होने बताया कि नगर पंचायत द्वारा चिन्हित लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है.
Advertisement
सिटी प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि आगे भी जरूरत के अनुसार अन्य वार्डों में वितरण कार्य जारी रहेगा. कंबल वितरण के दौरान नगर पंचायत कर्मियों ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को सुना. ग्रामीणों ने नगर पंचायत एवं जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि कंबल मिलने से ठंड के मौसम में काफी राहत मिलेगी.