mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
धर्म

धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्‍मक उर्जा का संचार होता है: बैद्यनाथ राम

लातेहार। पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख और समृद्धि आती है. उन्‍होने कहा कि धार्मिक आयोजनों से वातावरण में एक सकारात्‍मक उर्जा का संचार होता है और इससे नकारात्‍मकता समाप्‍त होती है. पूर्व मंत्री श्री राम 10 जनवरी को शहर के बााजरटांड़ के प्राचीन शिव मंदिर स्थित श्री शवि शनिदेव मंदिर के छठे वार्षिकोत्‍सव के मौके पर भंडारा के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे. इससे पहले उन्‍होने दीप प्रज्‍जवलित कर भंडारा का शुभारंभ किया. श्री राम ने मंदिर समिति के सदस्‍यों को इस आयोजन के लिए धन्‍यवाद दिया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सोहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण होता है और भाइचारे की भावना प्रबल होती है. ऐसे आयोजनों में समाज के हर वर्ग के लोग भाग लेते हैं. मौके पर राजधनी प्रसाद यादव, मंदिर समिति के अध्‍यक्ष निर्मल कुमार महलका, रामनाथ अग्रवाल, मुरली प्रसाद अग्रवाल, चंद्रेश्‍वर सिंह, संतोष अग्रवाल, सुनील कुमार शौंडिक, दीपक अग्रवाल (बिट्टू) अनिल कुमार, दिेनेश महलका, निर्दोष प्रसाद, कृष्‍णा प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, सुभाष प्रसाद समेंत कई लोग मौजूद थे. इससे पहले यज्ञाचार्य अनिल मिश्र के सानिध्‍य ने पूजन, रूद्राभिषेक व हवन का कार्यक्रम किया गया. मौके पर बतौर यजमान पंकज पांडेय (बानपुर) सपत्‍नीक मौजूद थे.

प्रधान जिला जज ने भी प्रसाद ग्रहण किया

प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश शेष नाथ सिंह क्षेत्र भ्रमण के दौरान बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे. यहां उन्‍होने भगवान शंकर व श्रीशनिदेव के समक्ष शीश झुकाया और क्षेत्र के सुख व शांति की कामना की. यहां उन्‍होने श्री शिव शनिदेव मंदिर के छठे वार्षिकोत्‍सव के अवसर पर प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया भी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!