maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

घनी आबादी एवं रिहायशी इलाके में पोल्‍ट्री व्‍यवसाय संचालित करने से संक्रमण का खतरा

उपायुक्‍त समेंत तमाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की

लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 04 ग्राम डुरूआ (नवरंग चौक) में घनी आबादी और रिहायशी वाले आवासीय क्षेत्र में लंबे समय से पोल्ट्री व्यवसाय के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्‍थानीय लोगों का कहना है कि घनी आबादी के बीच पोल्‍ट्री व्‍यवसाय संचालित करने से आम लोग लगातार दुर्गंध, गंदगी और प्रदूषण से परेशान हैं.  मुर्गियों से भरे वाहनों की आवाजाही होने के कारण जन-स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में उपायुक्‍त समेंत अन्‍य कई अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है. ग्रामीणों ने बताया कि यहां रफीक अंसारी (तरवाडीह) के द्वारा पोल्‍ट्री व्‍यवसाय संचालित किया जा रहा है. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सात जुलाई 2026 को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा नगर पंचायत लातेहार की जांच टीम ने स्थल का निरीक्षण किया. स्थानीय लोगों ने जांच दल के समक्ष अपनी समस्याएँ विस्तार से रखीं और आवश्यक कार्रवाई की मांग की. लेकिन हैरानी की बात यह है कि जांच के अगले ही दिन आठ जुलाई को सुबह लगभग 7:18 बजे, जब बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे विद्यालय जा रहे थे, उसी स्थान पर मुर्गियों से भरा वाहन सड़क किनारे खड़ा पाया गया. इससे बच्चों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई. स्‍थानीय लोगों का कहना है कि यहां संक्रमण का खतरा हमेशा बना रहता है. प्रशासनिक जांच के बाद भी पोल्‍ट्री व्‍यवसाय करने वालों पर कोई असर दिखायी नहीं पड़ रहा है. का कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है।लोगों का कहना है कि जब संबंधित विभाग स्वयं स्थल का निरीक्षण कर चुका है, तब भी नियमों का उल्लंघन खुलेआम कैसे जारी रह सकता है. स्‍थानीय लोगों ने कहा कि यदि समय रहतेे कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो यहां कोई बड़ी घटना या बीमारी पनप सकती है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, नगर पंचायत एवं झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इस मामले में केवल औपचारिक जांच तक सीमित न रहकर तत्काल ठोस एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!