WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

राजद ने मनाया 30 वां स्‍थापना दिवस, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्‍प

लातेहार। पांच जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस जिला राजद कार्यालय में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्‍यक्षता जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्‍यक्ष रामप्रवेश यादव ने संगठन का ध्‍वज फहरा कर किया. इस अवसर पर केक काट कर एक दूसरे को शुभकानायें दी गयी.  इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की विचारधारा और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया.  संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. जिला अध्‍यक्ष ने कहा क‍ि राजद सामाजिक न्‍याय की पार्टी है और आम लोगों को न्‍याय दिलाने के लिए सड़क से ले कर संसद तक संघर्ष किया है. मौके पर प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव एवं रंजीत यादव, राजद जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह, जिला सचिव अजीत श्रीवास्तव, जिला सचिव जगन नारायण माली, वरिष्ठ नेता बली यादव, देववंश यादव, चेतन यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बलराम प्रसाद साहू, जिला सचिव संतोष यादव, युवा जिलाध्यक्ष दीपक यादव, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र यादव, मनिका प्रखंड अध्यक्ष दामोदर यादव, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष आदित्य यादव, बालूमाथ मजदूर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज यादव,बरियातू प्रखंड अध्यक्ष लवकुश कुमार,बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष प्रीत लाल यादव ,वरिष्ठ नेता मुना खान,चंदवा प्रखंड अध्यक्ष रसिद खान,मनिका युवा प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष सुहेल आलम,राजा खान, कमलेश प्रसाद ,विष्णु देव यादव, अरविंद साव, जगत नारायण यादव,निर्मिला देवी, चंद्रदेव, चिंटू यादव एवं शंभू यादव सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!