WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

त्‍यौहारों के दौरान आम लोगों की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता: डीसी

लातेहार। मुहर्रम पर्व को जिले में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-सम्मत तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी समुदायों के लोगों से मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना है. उपायुक्त ने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूसों एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. पुलिस अधीक्षक  कुमार गौरव ने कहा कि पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है. सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी.  आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी तथा गश्ती दलों की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी और किसी भी प्रकार की विधि-विरुद्ध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी भी प्रकार की सहायता के लिए या आपात स्थिति में सूचना देने के लिए जिले स्तर पर 24 घंटे कार्यरत कंट्रोल रूम नंबर 06565–247981 पर अथवा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 08987796308 पर कॉल कर सूचना को साझा किया जा सकता है। साथ ही साईबर सेल के मोबाइल नंबर 6206159795 पर अथवा 112 पर कॉल कर सूचना साझा कर सकते हैं. बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी  प्रवेश अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता  सलमान जफर खिजरी, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, अनुमंडल पदाधिकारी,लातेहार दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़  सुलेमान मुंडरी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मैरी मड़की, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सैफी, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर प्रसाद यादव, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!