dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंडलातेहार

चिल्‍ड्रेन कान्‍वेंट स्‍कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

लातेहार। शहर के नगर पंचायत कार्यालय पथ में अवस्थित  चिल्‍ड्रेन कान्‍वेंट स्कूल में विज्ञान दिवस के अवसर पर  विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मौके पर प्राचार्य शशिभूषण पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान मानव जीवन की प्रगति का आधार है.  आज के आधुनिक युग में विज्ञान के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन की हर गतिविधि में समाहित है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से बच्चों में जिज्ञासा, तर्कशक्ति और नवाचार की भावना विकसित होती है.  उन्होंने छात्र व छात्राओं के बनाये गये मॉडलों की सराहना की और कहा कि कम संसाधनों में भी बच्चों ने अत्यंत प्रभावशाली और उपयोगी परियोजनाएँ तैयार की हैं. उन्‍होने कहा क विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तक ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देना है. मौके पर वरीय शिक्षक शिवानी वर्मा, करूणा मिश्रा व खुशी कुमारी आदि मौजूद थी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button